फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand to increase the height of the underpass

Deoria News: अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग

Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the height of the underpass
सोहनपुर। बनकटा-सोहनपुर होकर चल रहे एनएच 727 ए के अंतर्गत चल रहे अंडरपास निर्माण की ऊंचाई 15 फुट करने की मांग ग्रामीणों ने की है। कंपनी के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल कार्य को रोक दिया है।
विज्ञापन

सोहनपुर बाजार से मेन रोड का बाईपास बनाने का काम तेजी पर है। वहीं ग्रामीणों के बार-बार कहने के बाद भी किसी लिंक रोड से बाईपास को नहीं जोड़ा गया। सोहनपुर-कोठा मार्ग पर भी ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन वाहन फंस जा रहे हैं। उसी को देखते हुए सोहनपुर-बनकटा मार्ग पर ऊंचाई के लिए बाईपास का काम रोकने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। बंजरिया के ग्राम प्रधान विद्यासागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम भाटपाररानी को पत्र देकर बताया है कि सोहनपुर-बनकटा-अहिरौली बघेल संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण कम ऊंचाई पर हो रहा है। इससे समस्या होगी। इस दौरान प्रमोद यादव मुकेश गुप्ता, गोलू गुप्ता, जितेन्द्र कुशवाहा, नागेंद्र यादव, बीडीसी सोनू मिश्रा, प्रदीप यादव, राजकुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने तकनीकी जांच आख्या मांमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed