{"_id":"67e2f5e8958ee6928007aa6c","slug":"demand-to-expose-the-robbery-case-memorandum-submitted-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150087-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लूटकांड का पर्दाफाश करने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लूटकांड का पर्दाफाश करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Tue, 25 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के भठवा तिवारी के पास तीन दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी राजू वर्मा से हुई लूट के मामले मेंं मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल खामपार थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लूटकांड का पर्दाफाश करने तथा व्यापारियों के सुरक्षा की मांग की।
थानाध्यक्ष ने बहुत जल्द लूटकांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल, पवन गुप्ता, भिंगारी बाजार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, महामंत्री योगेश वर्मा, आशीष कुमार बरनवाल, खामपार व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, महामंत्री उमेश चंद्र गुप्ता पीड़ित व्यवसायी राजू वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद