{"_id":"692342ccbfb48045fa0252a3","slug":"demand-for-stoppage-of-arunachal-express-at-deoria-sadar-railway-station-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168647-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अरुणाचल एक्सप्रेस का देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अरुणाचल एक्सप्रेस का देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग
Sun, 23 Nov 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
भटनी। अरुणाचल प्रदेश से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन की देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इसे जनहित में जरूरी बताया है।
भटनी के बलुआ अफगान गांव निवासी समाजसेवी डॉ. सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने बताया कि गाड़ी संख्या 22411 व 22412 अरुणाचल -आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर से खुलने के बाद सीधे सिवान में रुकती है। बीच में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं है, जबकि जनसंख्या की दृष्टि से इस जिले में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। साथ ही नॉर्थ ईस्ट और दिल्ली लोगों का आना -जाना होता है। विधायक ने रेल मंत्री के नाम पत्र भेज इस ट्रेन की देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की अपील की है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि जिले के लोगों की मांग पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर अरुणाचल सुपरफास्ट ट्रेन की ठहराव की मांग की गई है।