फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for agricultural university status

कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग

Thu, 06 Apr 2017 10:20 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 06 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for agricultural university status
स्थापना कार्यक्रम को सूर्यप्रताप शाही ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/भटनी।/भाटपाररानी।  भाजपा का स्थापना दिवस सप्ताह गुरुवार से शुरू हो गया। पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण के कामों में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा बीआरडीपीजी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की गई। गरुड़पार स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा ने राजनीति के शिखर को छू लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार ने अहम निर्णय ली है। किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते आर्थिक दिक्कत से निजात मिलेगी। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि जनता की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। बीआरडीपीजी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की। कहा कि इलाके में युवाओं को रोजगार के अलावा कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं खुलेंगी। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए कोशिश की जाएगी इस दौरान अलका सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, विजय दुबे, राजेश मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, शिवहरि सिंह, बलराम उपाध्याय, मारकंडेय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा रामपुर कारखाना में भाजपा का स्थापना दिवस ठाकुर मंदिर परिसर में मनाया गया। विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान दीपक जायसवाल, भगवान  मद्धेशिया, पुरुषोत्तम नारायण, राजेंद्र मद्धेशिया, दुर्गावती प्रजापति, रीता जायसवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भटनी के जलपा मां के मंदिर पर गुरुवार को विधायक कमलेश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया। विधायक ने कहा कि जनता के संघर्ष के बल पर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। निश्चित ही पार्टी जनता की उम्मीद पर खरा उतरेगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, विनोद  दीक्षित, हतेन्द्र तिवारी, ब्रह्मानंद मिश्र, मोहन लाल गुप्त, दीपक वर्मा, टुनटुन गुप्त आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाटपाररानी में भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर परिसर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। वरिष्ठ नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है।


जल्द ही भय और भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। इस दौरान विजय गुप्त, बिंदा सिंह कुशवाहा, उमेश शाही, अमित शाही, प्रमोद बघेल आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में चुनाव कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। गौरीबाजार के देवगांव में जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि यह समय भाजपा का सर्वोत्तम काल है। इस दौरान सत्येंद्र मणि, महेंद्र राय, संजय राव, विजय सिंह, पिंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed