{"_id":"65832a934c000df272096f29","slug":"demand-for-action-against-fake-hospital-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15470-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी चिकित्सालय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी चिकित्सालय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम पुरैना में चल रहे चिकित्सालय के विरुद्ध एक पीड़ित व्यक्ति ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बेलडाड़ निवासी रोहित कन्नौजिया ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी भाभी की दवा खामपार थाना के ग्राम पुरैना में स्थित एक चिकित्सालय में चल रही थी।
बीते दो दिसंबर को दर्द होने पर महिला चिकित्सक ने चार इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। फिर दर्द होने पर देवरिया में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि बच्चा पेट में मर गया है। बाद में पता लगा कि खामपार थाना के ग्राम पुरैना में अस्पताल चला रही महिला चिकित्सक छोलाछाप है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस समय वह चिकित्सालय पर ताला लगाकर फरार हो गई है। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।