फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Delivery took place in OPD, security personnel took the woman to hospital

Deoria News: ओपीडी में हुआ प्रसव, सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचाया महिला अस्पताल

Tue, 10 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Delivery took place in OPD, security personnel took the woman to hospital
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर वेटिंग एरिया में सोमवार को एक महिला ने च्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर कुछ दूरी पर तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंचे और स्ट्रेचर से जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल ले गए। समय से पहले जन्म होने से बच्ची को दिक्कत है। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन के रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों की भीड़ थी। एक गर्भवती को लेकर तीमारदार पहुंचे और आयुष्मान काउंटर के पास कुर्सी पर बैठा कर पर्ची लेने चले गए, जबकि उसके पास एक महिला व एक युवक मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी बीच गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने लगी और प्रसव हो गया। उसने बच्ची को जन्म दिया।
तीमारदार व बगल में मौजूद महिला के आवाज देने पर कुछ दूरी पर मौजूद गार्ड के सुपरवाइजर सागर गोंड, गणेश पाठक एवं होमगार्ड मौके पर पहुंच गए और स्ट्रेचर से दोनों को एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के लेबर रूम पहुंचाया, जहां दोनों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, नवजात करीब सात-आठ सप्ताह पहले पैदा हो गई है। प्री मेच्योर है। उसका इलाज किया गया। इसके बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया। महिला खुखुंदू थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

तीमारदार ने बताया कि गर्भवती का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, मगर वहां रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि महिला की हालत ठीक है। प्री मेच्योर होने की वजह से नवजात को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed