{"_id":"686ac6ab7407e4510f0bce9d","slug":"delhi-police-arrested-two-accused-in-fraud-worth-crores-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-157704-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करोड़ों की जालसाजी में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करोड़ों की जालसाजी में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Mon, 07 Jul 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया (देवरिया)। दिल्ली में हुई करोड़ों रुपये की जालसाजी के मामले में महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव के दो आरोपियों दीनदयाल मद्धेशिया और राहुल मद्धेशिया को रविवार को पुलिस ने दबोच लिया।
नोटिस तामील कराने दिल्ली से आई स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों के घर पर होने की जानकारी पर घेराबंदी की। भागने की कोशिश में राहुल ने छत से छलांग लगा दी, उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
महुआडीह थाने की पुलिस के अनुसार, दिल्ली में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
गिरोह के गुर्गों महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव के दीनदयाल मद्धेशिया और राहुल मद्धेशिया पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। यह मामला दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम देख रही है।
विज्ञापन
रविवार को टीम दोनों आरोपियों के घर नोटिस तामील कराने आई थी। पता चला कि दीनदयाल घर पर ही मौजूद है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका साथी राहुल भी अपने घर पर है।
पुलिस टीम राहुल के घर पहुंची तो भागने के लिए वह छत से कूद गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। पुलिस उसे पकड़कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई जहां से डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है।