{"_id":"5ddd612f8ebc3e54bf3a57b6","slug":"ded-body-found-deoria-news-gkp330840383","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता टेंट हाउस सचालक की तटबंध पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता टेंट हाउस सचालक की तटबंध पर मिली लाश
विज्ञापन
मृतक मिथिलेश चौरसिया के मासूम बच्चे व पत्नी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता टेंट हाउस संचालक की मिली लाश
हाहा नदी के बंधे पर शौच करने गए लोगों ने देखी लाश
घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पीएम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। घर से लापता टेंट हाउस संचालक की लाश हाहा नदी तटबंध पर मंगलवार को सुबह मिली। उसके मुंह से झाग निकला था और चप्पल सिर के पास पड़ी थी। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
खामपार थानाक्षेत्र के निशानिया पैकौली निवासी मिथिलेश चौरसिया (32) टेंट हाउस चलाते थे। सोमवार को सुबह घर से चाय पीकर निकला। देर रात को वह घर नहीं आया और उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा था। रात को परिजनों ने तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने बंधे पर शव देखकर शोर मचाया। गांववालों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी मीरा देवी ने का आरोप है कि मिथिलेश रविवार को दोपहर घर से निकला था और रात में घर नहीं आया। सोमवार को सुबह घर आए और चाय पीने के बाद चले गए और तनाव में थे। सरया गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार को बुलाया और कहा कि सट्टा में आया बर्तन ले जाओ, जब वह गए तो उसने कहा कि सट्टा कराने वाले व्यक्ति से उधार रुपये लिए हो, उसे दे दो तभी बर्तन जाएगा। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी। घरवालों के आरोप के आधार पर जांच कराई जा रही है।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
निशानिया पैकौली के टेंट हाउस संचालक मिथिलेश चौरसिया के चार बच्चे थे। पिता की मौत के बाद पत्नी मीरा जहां बदहवाश हो गई। वहीं होश संभालने से पहले बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बड़ी बेटी काजल 10, ज्योति 8, सुधांशु छह और सूरज चार मां की चीख पुकार देख रो रहे थे। टेंट हाउस का दुकान चलाकर मिथिलेश परिवार का भरण पोषण करता था।