{"_id":"69b31874238a0082b4001d96","slug":"december-like-fog-in-march-deoria-news-c-227-1-sdn1035-154916-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मार्च में भी दिसंबर जैसा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मार्च में भी दिसंबर जैसा कोहरा
Fri, 13 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। मार्च महीने में शाहपुर में अचानक मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। बुधवार की देर रात से शहर की सड़कों पर घना कोहरा छा गया। इससे शहरवासियों की सुबह की दिनचर्या प्रभावित कर दी। बृहस्पतिवार सुबह तक कोहरे के कारण सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।
घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई थी। कई वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट और साइड लाइट जलाकर ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। वाहन चालक अमजद अली ने बताया कि सड़कों पर कम दिखाई देने के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया। हमें हर समय अपनी गति धीमी रखनी पड़ी और आगे देख-देख कर ही चलना पड़ा। इसी तरह मोहन, इंद्रजीत यादव और रामकुमार ने भी बताया कि अचानक आए कोहरे ने उनकी सुबह की यात्रा को चुनौतीपूर्ण बना दिया।
स्थानीय लोग कह रहे हैं कि मार्च में यह मौसम दिसंबर और जनवरी जैसी याद दिला रहा है। आम लोगों ने बताया कि मार्च में अचानक ठंड लौट आया जो आश्चर्यचकित कर रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में कभी-कभी उत्तर भारत में शीतल हवा के प्रभाव से ठंड और कोहरे का अनुभव हो सकता है।