फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Debris removed from Kotwali Road, traffic becomes easier

Deoria News: कोतवाली रोड से हटा मलबा, सुगम हुआ आवागमन

Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Debris removed from Kotwali Road, traffic becomes easier
देवरिया। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग जलकल रोड के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। विगत एक पखवारे पहले तक इस मार्ग पर नाला व उसके ऊपर बने पथवे निर्माण के दौरान नाले से निकाली गई मिट्टी, टूटी ईंट, बालू व गिट्टियों के मलबा के चलते काफी परेशानी होती थी। सड़क काफी संकरी हो गई थी। एक चारपहिया निकलने के समय जाम की स्थिति बन पड़ती थी। यह देख नगर पालिका ने सड़क के किनारे से मलबा हटवाया, इसके बाद आवागमन के लिए सुचारु रुप से बहाल हो गया। मलबा हटने के बाद सड़क काफी चौड़ी हो गई। शहरवासी आराम से फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जलकल चौराहे से कोतवाली रोड तक 39.97 लाख रुपये से आरसीसी नाले का निर्माण शुरू कराया। नाले का निर्माण कराने के क्रम में उसके ऊपर पथवे का भी निर्माण कराने लगा। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो यह देख नगर पालिका ने पथवे का निर्माण शुरू करा दिया। नाला निर्माण के दौरान उसमें से निकले मिट्टी, टूटी ईंट आदि को सड़क के किनारे रख दिया गया। पथवे निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया। किनारे-किनारे लोहे का एंगल भी लगा दिया गया, लेकिन अभी तक उस पर सुचारु रुप से आवागमन बहाल नहीं हो सका है। इधर सड़क के किनारे मलबा गिरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होने लगी। लोग कुछ दिन पहले का मंजर याद आने लगा जब इस मार्ग पर फूल मंडी हुआ करती थी। वाहन चालक वाहन लेकर रेंगते नजर आते थे। इसके बाद नगर पालिका के ईओ संजय कुमार तिवारी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर पालिका के कर्मियों से पहले मलबा को हटवाया। इसके बाद नाला निर्माण के दौरान जगह-जगह टूटी सड़क का मरम्मत करा कर आवागमन के लिए बहाल करवाया। अब यह सड़क काफी चौड़ी प्रतीत होती है। वाहन चालक आराम से फर्राटे भरते नजर आते हैं। दो चारपहिया वाहन के एक साथ गुजरने के बाद वाहन चालक आराम से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

हर समय लगता था जाम : नाला निर्माण से पहले नाले के ऊपर फूल विक्रेता अपनी गुमटी आदि रख कर फूल बेचने का धंधा करते थे। त्योहार व लग्न के मौसम में इस मार्ग पर भीड़ लगने से हर समय जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed