फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death was not due to drowning, then how did the body of the inspector reach Saryu?

Deoria News: डूबने से नहीं हुई मौत, फिर सरयू में कैसे पहुंचा दरोगा का शव

Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Death was not due to drowning, then how did the body of the inspector reach Saryu?
देवरिया/बस्ती। परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ की मौत का पूरा खेल अयोध्या सरयू पुल के आसपास ही हुआ है। कुआनो नदी का अमहट तट सिर्फ भ्रमित करने वाली जगह साबित हुई। घटना की प्रकृति भी शातिराना अंदाज से पूरा मेल खा रही है।
विज्ञापन

इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और उलझा दिया है। पुलिस अभी तक खुदकुशी समझकर जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरोगा की नदी में डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। दरोगा बॉडी के अंदर गले, फेफड़े और पेट में पानी नहीं मिला है, जबकि अगर कोई व्यक्ति डूबता है तो उसके गले, फेफड़े और पेट में पानी भरा होेता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर दरोगा की डूबने से मौत नहीं हुई थी, तो उनका शव सरयू नदी में कैसे पहुंचा। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दरोगा की मौत कहीं और हुई थी और उनकी लाश अयोध्या के सरयू नदी में फेंकी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दरोगा अजय ने जहर खाई थी या उनको खिलाई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दरोगा अजय ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन

चूंकि मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए पुलिस भी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती, क्योंकि दरोगा के लापता होने के बाद पत्नी रंजीता और एडीएम भाई अरुण कुमार पहले उनके साथ किसी गहरी साजिश का आरोप लगा रहे थे। चौथे दिन सरयू नदी से लाश बरामद हुई तो हत्या का संदेह जताया। हालांकि पुलिस शुरू से ही हत्या मानने को तैयार नहीं है। वहीं अभी तक के जुटाए गए वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्य एकदम खुदकुशी के पक्ष में नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक नदी में डूबने से मौत होने पर बॉडी के अंदर गले, फेफड़े और पेट में पानी मिलता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed