{"_id":"619003a21778163fbe3a012b","slug":"death-salempur-news-gkp416238692","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कार की चपेट में आने से शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल भेजा। इलाज के बाद चालक और वाहन को थाना लाया गया। बुजुर्ग के मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों ने आरोपित चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
खुखुुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी सीताराम यादव(70) शनिवार सुबह किसी कार्य से भटनी के बरसात गांव के पास आए थे। काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। आसपास के लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही नाराज लोगों ने वाहन चालक लालबहादुर प्रजापति (45) निवासी बनकटा शिव थाना भटनी की पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से चालक को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हुई है। लापरवाह चालक को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।