फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

छत से गिरकर सात वर्षीय बालिका की मौत

Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
death
रात में खेलते समय गिरी, परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी/सलेमपुर। नगर के इचौना रोड में किराए के मकान में माता-पिता के साथ रह रही सात वर्षीय बालिका की छत से गिरकर मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी अनुराग दीक्षित पिछले कुछ सालों से सलेमपुर में परिवार लेकर रहते हैं। रविवार रात उनकी सात वर्षीय बेटी आशी छत पर खेल रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर आशी की मां व पिता बेसुध होकर गिर पड़े। रिश्तेदारों के संभालने के बाद परिवार गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। दादा, दादी,चाचा, चाची और बुआ का रो रोकर बुरा हाल है। चाचा विनय दीक्षित ने बताया कि इकलौती बालिका के मौत से पूरा परिवार गमगीन और आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed