फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of private teacher under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में प्राइवेट शिक्षक की मौत

Wed, 24 Jul 2024 04:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Death of private teacher under suspicious circumstances
गिरकर हो गए थे बेहोश, समय से अस्पताल पहुंचाते लोग, तो शायद बच जाती जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पटेल नगर पश्चिमी निवासी और प्राइवेट शिक्षक अखिलेश विश्वकर्मा (35) पुत्र रमेश विश्वकर्मा की रुद्रपुर मार्ग स्थित एक कटरे के पास संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। लोगों का कहना है कि वह गिरकर बेहोश हो गए थे। यदि उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता, तो शायद उनकी जान बच जाती। मौत को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चा है।

पटेल नगर पश्चिमी निवासी अखिलेश विश्वकर्मा सतरांव स्थित एक विद्यालय में पढ़ाते थे। लोगों के अनुसार वह दोपहर को रुद्रपुर मार्ग पर एक कटरा के पास गिरकर बेहोश हो गए थे। लोगों का कहना है कि अखिलेश के गिरकर बेहोश होने पर आसपास के दुकानदार धीरे से खिसक लिए। जानकारी होने पर कुछ देर बाद पिता रमेश पहुंचे। जो अखिलेश को रिक्शे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अखिलेश चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी मौत से बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दरवाजे पर आने-जाने वाले लोग ईश्वर को काेस रहे थे। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed