{"_id":"6490ac8c2521bc8c590ffe34","slug":"death-of-assistant-manager-of-central-bank-deoria-news-c-7-1-213113-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
शौचालय के कंबोड पर गिरे हुए थे
देवरिया। खुखुंदू सेंट्रल बैंक में तैनात सहायक प्रबंधक की सोमवार सुबह मौत हो गई। वह शौचालय के कंबोड पर गिरे हुए थे। उनके घर जब काम करने वाली एक महिला पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। आशंका है कि गर्मी के कारण हर्टअटैक हो गया है। जबकि दूसरी तरफ मोहल्ले में चर्चा है कि तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक के वह शिकार हो गए होंगे।
बहराईच निवासी वाल्मीकि 59 वर्ष तकरीबन दो सालों से खुखुंदू सेंट्रल बैंक शाखा पर तैनात थे। वह शहर के सिंधी मिल कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सोमवार सुबह कमरे पर पहुंची दाई ने देखा कि वह कंबोड पर अचेत पड़े हुए थे। आसपास और मकान मालिक के सहयोग से एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाखा प्रबंधक दिव्यांशु सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हर्ट होने से मौत की बात सामने आ रही है। उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। जबकि दूसरी तरफ बैंक कर्मी भी गर्मी के कारण मौत होने की चर्चा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुगर के मरीज थे, जिसकी दवा चल रही थी।