{"_id":"6aa4517b08f3e0415c0692c4","slug":"death-occurred-12-days-ago-in-saudi-arabia-body-could-not-be-brought-back-deoria-news-c-208-1-deo1016-191491-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सऊदी अरब में 12 दिन पहले हुई मौत, नहीं लाया जा सका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सऊदी अरब में 12 दिन पहले हुई मौत, नहीं लाया जा सका शव
Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी बबन चौहान (45) पुत्र बृज बिहारी चौहान की सऊदी अरब में 12 दिन पहले मौत हो गई थी। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए करीब नौ साल से बबन चौहान सऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे। परिवार के लोग शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। शव भारत लाने की प्रक्रिया में हो रही देरी से परिजन की चिंता बढ़ती जा रही है।
बबन चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई राजू और मनोज भी विदेश में रहकर काम करते हैं। बबन के परिवार में पत्नी कविता देवी, बेटे अजय (19), आशीष (17) और बेटी दिव्या (22) हैं। परिजन के अनुसार, बबन परिवार के भरण-पोषण और बच्चों के भविष्य के लिए लंबे समय से विदेश में नौकरी कर रहे थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग अपने स्तर से बबन का शव सऊदी अरब से गांव लाने की कोशिश कर रहे हैं। 12 दिन बाद भी शव आने से वे परेशान हैं। परिजन का कहना है कि उन्हें यह भी चिंता सता रही है कि आखिर उनके अपने का अंतिम दर्शन कब हो सकेगा। शव गांव पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव गांव पहुंचकर बबन के परिजन से मिले। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मामले को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप करने तथा बबन के शव को जल्द भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।