फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान के पति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान के पति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के रोहुवार बिशुनपुर गांव के पूर्व प्रधान के पति का शव शुक्रवार की सुबह बंद कमरे में मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के रोहुवार बिशुनपुर गांव निवासी राजेश्वर मिश्रा उर्फ मंटू (40) की पत्नी शिप्रा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। मंटू का गांव के एक व्यक्ति से बीस वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात मंटू अंदर से दरवाजा बंद कर अपने कमरे में सोए थे। सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने देखा कि खिड़की की जाली टूटी है और मंटू का शव बिस्तर पर पड़ा है। परिजनों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवार के भूपेंद्र मिश्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले मंटू ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका भी जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को रात में प्रसाद दिया, सुबह मौत की खबर मिली
देवरिया। रोहुआर बिशुनपुर निवासी राजेश्वर मिश्र उर्फ मंटू (45) नवमी को थावे भगवती का दर्शन करने चार पहिया वाहन से मित्रों के साथ निकले थे। देर रात करीब 2:00 बजे वापस आए। देवरिया में अपनी पत्नी शिप्रा से मिले और उन्हें प्रसाद दिया और वाहन से अपने गांव रोहुआर विशुनपुर चले आय। मौत की खबर मिलते ही पत्नी शिप्रा और उनके दो बेटों हिमांशु (13) और प्रियांशु (11) का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed