फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in suspicious condition, allegataion of murder

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

Tue, 22 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition, allegataion of murder
संदिग्ध हालात में युवती की मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय गांव के कवलही मोहल्ले में मंगलवार को 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में छत के कुंडे से लटका मिला। घटना के दौरान युवती के माता-पिता समूह की मीटिंग में गए थे। वहां से लौटे और दरवाजा खोलकर कमरे में गए तो दुपट्टे से बेटी का शव लटक रहा था। जिंदा होने की उम्मीद में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

कवलही मोहल्ला निवासी लाल बाबू राजभर की सात संतानों में फूलमती छठे नंबर की पुत्री थी। फूलमती की शादी मई में तय थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को माता लीलावती देवी और पिता शादी का सामान खरीदने के लिए ही समूह से कर्ज का आवेदन करने गए थे। घर पर फूलमती अकेली थी। समूह की मीटिंग से लौटने के बाद घर लौटे तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी देखी। वे फूलमती को आवाज देने लगे। जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो कुंडी खोलकर घर में घुस गए। अंदर बेटी का शव उसके दुपट्टे से छत के कुंडे से लटक रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही पड़ोस के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। परिजन हत्या कर शव को कुंडे से लटकाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उसने आत्महत्या की होती तो दरवाजे की कुंडी बाहर से कैसे बंद होती। घटना के बाद मां और बहनों को रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed