{"_id":"60ae93468ebc3e37fc0507d3","slug":"death-in-accident-salempur-news-gkp3959025106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की चपेट से बाइक सवार की मौत
लार/मेहरौनाघाट। रामजानकी मार्ग पर बिहार के तरफ आ रही बोलेरो की चपेट से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी अख्तर खान (35) मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन से पहले गांव आए थे। बुधवार की शाम करीब छह बजे किसी काम से वह बाइक से लार बाजार गए थे। वहां से मेहरौना के तरफ जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर चोरडीहा गांव के सामने तिराहे पर बिहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। उधर, मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी मां व बेटे का रो रो कर बुरा हाल है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।