{"_id":"62854302e900171cde556156","slug":"death-in-accident-on-deoria-kasia-road-deoria-news-gkp437336462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जा रहे युवक की देवरिया-कसया मार्ग पर हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जा रहे युवक की देवरिया-कसया मार्ग पर हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात जा रहे युवक की देवरिया-कसया मार्ग पर हादसे में मौत
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर सिरसिया नंबर एक चौराहे के पास मंगलवार की रात में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी जगदंबा सिंह (35) रात में करीब नौ बजे बाइक से महुआबरी में बरात में आ जा रहे थे। सिरसिया नंबर एक चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी, बेटी रितू (12) वर्ष, रिया (8), आरूषी (6) और छोटी (4) सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।