फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident due to fog

कोहरे की वजह से हादसे में छोटी बहन की मौत, बड़ी घायल

Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to fog
कोहरे की वजह से हादसे में छोटी बहन की मौत, बड़ी घायल
विज्ञापन

मईल। पिता के ब्रह्मभोज में आईं दो सगी बहनें बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के चलते किसी वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में छोटी बहन की मौत हो गई, वहीं बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा नरसिंहडाड गांव के समीप हुआ। दोनों बहनें सुबह टहलने निकली थीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बड़ी बहन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाड़ गांव निवासी संगल यादव का मंगलवार को ब्रह्मभोज था। उसमें शामिल होने मदनपुर थाना क्षेत्र की उनकी दो बेटियां उषा देवी और इशरावती उर्फ मनोज देवी भी आई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बहनें रामजानकी मार्ग पर टहल रही थीं। इसी बीच बरहज की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। घटनास्थल पर ही मदनपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राम इकबाल की पत्नी उषा देवी (30) की मौत हो गई। रामपुर थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव की पत्नी इशरावती उर्फ मनोज देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कोहरा ज्यादा होने के चलते आसपास के लोगों को कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक छोटी बहन उषा की मौत हो चुकी थी। इशरावती देवी सड़क किनारे तड़प रही थी। परिवार के लोगों ने इशरावती देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया। उषा देवी की तीन वर्ष की बच्ची है। इस बाबत मईल एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed