{"_id":"62b755cef7f9515dcf1144bc","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp4416345177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
देसही देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर के गोसाई टोला के शेषनाथ गिरि (30) देर रात पैदल घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली चौराहा के पास पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टोल प्लाजा के पास वाहन को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें कुशीनगर के हाटा पीएचसी पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ के घर की माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पति की मौत से पत्नी संगीता, बेटे पंकज (8) और युवराज (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल शेषनाथ गिरि की हाटा अस्पताल में मौत हो गई।
सड़क हादसों में चार घायल
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। सभी का भाटपाररानी अस्पताल में इलाज हुआ। दो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
नगर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक की भिड़ंत में रितिक (18) निवासी भाटपाररानी, दीपू (25) निवासी कटाई टिकर थाना भाटपार रानी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रितिक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना बनकटा थाना के रामपुर बुजुर्ग के पास हुई। उसमें मनीष यादव (22) तथा त्रिलोकी गोंड़ निवासी लाखोपार थाना भाटपार रानी घायल हो गए।