{"_id":"629e49df954b28585d020125","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp43945563","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत
भटनी। इलाके के खोरीबारी-रामपुर चौराहे के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। वह महुरांव गांव स्थित शामियाना हाउस पर काम करता था। मांगलिक कार्यक्रम के बाद सोमवार को बलुआ अफगान क्षेत्र से दुकान का सामान लेकर लौट रहा था। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी सोनू चौहान (20) महुरांव गांव स्थित शामियाना की दुकान में काम करता था। रविवार को बलुआ अफगान क्षेत्र में शादी समारोह में टेंट, कुर्सी, मेज आदि सामान लेकर गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने सहयोगी कर्मियों के साथ सामान को ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर दुकान पर ले आ रहा था। खोरीबारी-रामपुर चौराहे के पास वह चलती ट्राली से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।