फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident

वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 20 May 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
death in accident
वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र देवरिया-कसया मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम भलुआ निवासी लव यादव (20) बुधवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के नेरुआरी गांव रिश्तेदारी में गए थे। सुबह वह अपने रिश्तेदार सेतवान यादव के साथ बाइक से किसी कार्य से देवरिया जा रहे थे। कोन्हवलिया गांव के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने लव यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेतवान यादव की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

युवक पर गबन का मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। जियो प्वाइंट सेंटर पर कार्य में कर चुके सहायक प्रबंधक पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने गबन का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जियो कंपनी की तरफ से बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पीड़हनी गांव निवासी अरुण शाही ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में रुद्रपुर क्षेत्र में जियो प्वाइंट सेंटर पर सहायक प्रबंधक प्रिंस श्रीवास्तव को तैनाती दी गई थी। कंपनी के कार्य में उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये का गबन किया है। वह फरार चल रहे हैं। कंपनी में दर्ज निवास पते की जांच करने पर फर्जी पाया गया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि गबन का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed