{"_id":"622cde0b519cb319945591d0","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp4297648152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल
देवरिया। तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर पगरा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलही के खुशी टोला निवासी फिरंगी यादव (65) शाम को बंजरिया बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर पगरा कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में बाइक चालक कुर्मी पट्टी गांव निवासी सुजीत गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है।