{"_id":"61aa5e3aa56f7f5e68628046","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp418581984","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में विद्युत टेक्निशियन की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में विद्युत टेक्निशियन की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में विद्युत टेक्निशियन की मौत, कोहराम
भलुअनी। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज रसूल चकिया डिग्री कालेज के निकट ट्रक-बाइक में टक्कर हो गई। सड़क हादसे में पटखौली गांव निवासी और बाइक सवार विद्युत टेक्निशियन अनुराग सिंह यादव (33) की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि वह गांव से ड्यूटी पर सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज जा रहे थे।
शुक्रवार को पटखौली गांव निवासी और सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात टेक्निशियन ग्रेड-2 अनुराग सिंह यादव बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर पीपीगंज के निकट रसूल चकियां डिग्री कालेज के समीप तेज और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। आधार कार्ड और परिचय पत्र से शिनाख्त होने पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। अनुराग के मौत की जानकारी होने पर पत्नी अर्चना पछाड़ खाकर गिर पड़ी। जबकि घर में रोना-पिटना मच गया। अनुराग की मौत से गांव के लोग हतप्रभ थे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई।
एक दिन पूर्व जाना था ड्यूटी पर
भलुअनी। पटखौली गांव निवासी अनुराग सिंह यादव सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विद्युत उपखंड कार्यालय में टेक्निशियन ग्रेड-टू पद पर तैनात थे। वह दो भाईयों में सबसे बड़े थे। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह की छुट्टी पर गांव आया हुआ था। अनुराग को वृहस्पतिवार को ड्यूटी पर जाना था। लेकिन मौत ने उसका रास्ता रोक दिया। जिससे वह शुक्रवार की सुबह घर से निकला। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। अनुराग की मौत से पत्नी अर्चना दहाड़ें मार रही थी। जबकि पुत्री सानिध्य (07) और अनन्या (02) कुछ समझ नहीं पा रही थीं।