फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident

सड़क हादसे में चीनी मिल कर्मी की मौत

Fri, 12 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
death in accident
सड़क हादसे में चीनी मिल कर्मी की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय गांव निवासी 53 वर्षीय युवक की बुधवार रात बस्ती से बभनान आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह बभनान चीनी मिल में कार्यरत थे। पूरा परिवार वहीं रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घटना से हर कोई गमगीन था।

यहां के अजीत उर्फ अनिल कुमार राय बस्ती जनपद के बभनान चीनी मिल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को किसी कार्यवश वह बस्ती गए थे। रात को लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी स्नेहलता देवी, बेटी सुरभि राय,बेटा उमंग राय और मां महिमा देवी बेसुध पड़ी हैं। जबकि मृतक अजीत राय के बड़े भाई मारकंडेय राय परिवार के साथ गोरखपुर रहते हैं। हाल ही के महिने में उसके पिता की भी मौत हुई थी।इस दौरान पूरा परिवार गांव आया था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो चारो तरफ चीख पुकार मच गई।इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed