फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident by train

देवघाट गांव के सामने ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 08 Apr 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
death in accident by train
देवघाट गांव के सामने ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

भटनी। शौच के लिए गए बुजुर्ग की शुक्रवार तड़के ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा भटनी-सिवान रेलखंड पर देवघाट गांव के सामने हुआ।
बनकटा थाना क्षेत्र के गाढा उर्फ कानूनगोई गांव निवासी काशीनाथ शाहू (70) मजदूर थे। वह भटनी क्षेत्र में काफी दिनों से घूमकर आटा चक्की और अन्य जगहों पर मजदूरी करते थे। क्षेत्र में उनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। काम पूरा करने के बाद जहां जगह मिलती थी, वहीं रात गुजार लेते थे। बृहस्पतिवार की रात वह नगर के हतवा वार्ड में काम के बाद रुक गए थे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार भोर में काशीनाथ रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। लोगों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि ट्रेन से कटकर 70 वर्षीय मजदूर की मौत हुई है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed