{"_id":"628687faf8e038573a2524cb","slug":"death-in-accident-by-train-deoria-news-gkp43744566","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
सोनूघाट। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़रीमल्ल गांव के समीप बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों मौके पर पहुंच गए।
बरियापुर थाना क्षेत्र के पड़रीमल्ल गांव निवासी तैबुन निशा (35) पत्नी मुहम्मद साहेब अंसारी देर रात शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई थीं। वह रेललाइन के किनारे पहुंची थीं कि देवरिया की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की तीन संतानों रजिया खातून (15), नाजिया खातून (12) व अब्दुल रहमान (10) का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। एसओ बरियारपुर मनोज प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।