फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident by four wheeler

चार पहिया की चपेट में आई बाइक, एक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
death in accident by four wheeler
चार पहिया की चपेट में आई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। पचलड़ी करहकोल मार्ग पर चार पहिया की चपेट में बाइक सवार आ गया। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। उनमें एक की हालत नाजुक है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाने में एंबुलेंस देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया।
बैदा गांव के संगद साहनी (55) घर पर अकेले रहते थे। उनके तीन बेटे परिवार समेत पुणे में रहते हैं। शनिवार को संगद साहनी गांव के जगदीश निषाद (45) और दीना साहनी (40) के साथ गोरखपुर जिले के गजपुर चौराहे पर किसी कार्य से गए थे। दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार तीनों घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे दीना साहनी ने हेलमेट नहीं लगाए थे। पचलड़ी करहकोल मार्ग पर खोपा गांव के निकट सामने से चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। बाइक सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां संगद साहनी और जगदीश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान संगद की मौत हो गई। अस्पताल से एंबुलेेंस नहीं मिलने पर गांव वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि यदि समय से एंबुलेंस मिली होता तो शायद एक की जान बच गई होती। वह दूसरे गंभीर घायल जगदीश को प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक के तीन बेटे सुशील, सुनील और शैलेंद्र को गांव वालों ने मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, कोहराम
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार मोड़ के निकट शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बरहज निवासी इंजीनियर अमित गुप्ता (33) पुत्र अशोक गुप्ता की मौत हो गई। वह किसी काम से साथी के साथ जिला मुख्यालय पर गए थे और वह वापस घर आ रहे थे। पुराना बरहज निवासी अशोक गुप्ता के तीन संतानों में अमित सबसे बड़े बेटे थे। वे एक साथी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि जरार मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में वे आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जब तक कुछ समझ पाता उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अमित की मौत की खबर मिलने पर मां पुष्पा देवी बेहद दुखी होकर होते हुए रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पिता भी दुखी थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed