फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death,fire

छज्जे के विवाद में गोली मारी, मौत से गांव में तनाव

Wed, 01 Sep 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
death,fire
छज्जे के विवाद में गोली मारी, मौत से गांव में तनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। मकान का छज्जा निकालने के विवाद में बुधवार सुबह एक शख्स को पट्टीदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। इससे गांव में तनाव है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव में धर्मेंद्र राव उर्फ गुड्डू राव (48) का पट्टीदार रामेश्वर राव से जमीन का विवाद चला आ रहा था। रामेश्वर ने कुछ दिन पहले मकान की छत बनवाई। उस समय धर्मेंद्र के उनके मकान का छज्जा नहीं निकालने दिया था। बुधवार को रामेश्वर राव मकान का छज्जा निकलवा रहे थे। इसी बीच धर्मेंद्र का रामेश्वर के परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच रामेश्वर के बेटे शुभम राव (20) की पिटाई कर दी गई। इससे नाराज शुभम ने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल कर धर्मेंद्र राव के ऊपर गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही धर्मेंद्र भूमि पर गिरकर छटपटाने लगे। घर के लोग इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुभम राव ने धर्मेंद्र राव को गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बंदूक आरोपी के घर से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी और एएसपी
बेलवा बाजार गांव में भूमि विवाद में चली गोली से घायल धर्मेंद्र राव के गोरखपुर मेडिकल कालेज में मौत की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। मौके पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो इंच छज्जे की भूमि के लिए चली गई जान
बेलवा बाजार गांव के लोगों के अनुसार, धर्मेंद्र राव और रामेश्वर राव पट्टीदार हैं। धर्मेंद्र राव के तरफ से होकर रामेश्वर राव के मकान की तरफ रास्ता जाता है। रामेश्वर अपनी मकान छत कराए तो केवल दो इंच छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया था। धर्मेंद्र ने मना कर दिया था। बुधवार को वही छज्जा निकाला जा रहा था। विवाद में मारपीट के बाद शुभम ने धर्मेंद्र राव को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed