{"_id":"61df1318cef7013a635f8a4d","slug":"death-due-to-corona-in-mumbai-deoria-news-gkp4234475177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित रुद्रपुर के फल व्यवसायी की मुंबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित रुद्रपुर के फल व्यवसायी की मुंबई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित रुद्रपुर के फल व्यवसायी की मुंबई में मौत
रुद्रपुर। उपनगर के चौहट्टावार्ड निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मुंबई में रह कर फल का व्यवसाय करते थे। सात दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर सात दिन पहले उनकी बीवी और बच्चे मुंबई पहुंच गए। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फल व्यवसायी की मौत से उनके परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। दस साल के बेटे और सात साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ जाने से उनके परवरिश की जिम्मेदारी मां के कंधे पर आ गई है। मुंबई में कोरोना संक्रमित फल विक्रेता की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया। दुखद खबर मिलने पर उनके पैतृक गांव बगही और चौहट्टा वार्ड में माहौल गमगीन है।