{"_id":"613f930f8ebc3e1444156057","slug":"death-deoria-news-gkp409047776","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडे पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडे पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। क्षेत्र के लबकनी बासु गांव में छत के कुंडे से फंदे के सहारे रमिता देवी (26) पत्नी जितेंद्र झूलती पाई गईं। परिजन आनन-फानन में फंदे से उतारकर महेन पीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ले जाते समय रमिता के मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। वहीं मायके वाले बेटी की मौत का कारण परिजनों पर तंज कसना बता रहे हैं।
लबकनी बासु गांव निवासी और रमिता देवी रविवार की रात अपने कमरे में सोने चली गई। परिजनों को किसी अनहोनी का आभास हुआ। सभी कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। अंदर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुल सका। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सभी दंग रह गए। रमिता छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। सोमवार को मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रभारी थाना निरीक्षक जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
मासूम के सिर से उठ गया मां का साया
कपरवार। लबकनी बासु गांव निवासी महिला की मौत से उसके चार माह के मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। घटना को लेकर सभी आहत हैं। सदर कोतवाली के मेहरपुरवां निवासिनी रमिता देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व लबकनी बासु के जितेंद्र से हुई थी। पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में है। परिजनों का कहना है कि एंड्रॉयड मोबाइल के लिए पिछले कुछ दिनों से वह जिद कर रही थी। रविवार की शाम उसके गुस्सा होने पर फोन पर पति ने रकम भेजने की बात कही थी। हालांकि मायके वाले ताना कसते हुए मौत के लिए उकसाने की बात कह रहे हैं। उधर, रमिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।