फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deadly attack with rod when he was interrupted while stealing a bike.

Deoria News: बाइक चोरी करते वक्त टोकने पर रॉड से किया जानलेवा हमला

Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack with rod when he was interrupted while stealing a bike.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। एक निजी विद्यालय पकहां घाट में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने भाई के साथ गए एक शक्स की बाइक को दो लोग वहां से खिसका रहे थे। अचानक बाइक स्वामी की नजर पड़ गई और उसने टोक दिया। इससे नाराज उन लोगों ने वाहन स्वामी और उसके भाई पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बघौचघाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलही खास के रहने वाले ओमहरि यादव ने बघौचघाट थाने में दी तहरीर में कहा कि वह अपने भाई के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने पकहां घाट स्थित एक निजी स्कूल में गए थे। वे अपनी बाइक को विद्यालय के गेट पर खड़ी करके विद्यालय के अंदर बच्चों का कार्यक्रम देखने चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो दो लोग उनकी बाइक पर बैठे थे, और उसे वहां से हटा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उनको टोकते हुए कहा कि यह बाइक तो मेरी है, वे लोग उनको और साथ गए उनके भाई से हाथापाई करने लगे। उनमें से बाइक पर पीछे बैठा शख्स उनके छोटे भाई नितेश यादव के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे बैठा व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर लेकर भागने लगा। छोटे भाई नितेश ने बाइक पीछे से पकड़ ली। इतने में पीछे से एक अन्य बाइक से आए दो लोग हॉकी और लोहे के बने फाइटर से दोनों भाइयों को मारने लगे। इस दौरान छोटे भाई नितेश के नाक पर फाइटर से गंभीर चोट लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। एसओ राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed