{"_id":"62985538a07bbc56d7227969","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: देवरिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: देवरिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 02 Jun 2022 11:44 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:44 AM IST
सार
थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुछ बता सकता हूं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के बघौचघाट संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कुचया गांव के नहर किनारे नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटक रहा था। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान शषिकेश शर्मा पुत्र जयश्री निवासी घुड़ी कुंड खुर्द के रूप में हुई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह कुछ लोग तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचया गांव के नहर के किनारे शौच करने गए थे।लोगों ने देखा कि एक युवक गमछे के सहारे पेड़ से लटक रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तबतक आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने उसकी पहचान शषिकेश शर्मा पुत्र जयश्री के रूप में की। कुछ ही देर में उसकी मां कुसमावती भी मौके पर पहुंच गई और दहाड़ मारकर रोने लगी। शषिकेश तीन भाई में छोटा था। बड़ा भाई भी मानसिक रोगी है। दूसरे नंबर का भाई और पिता भी बाहर काम करते हैं। शषिकेश अविवाहित है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि उसका इलाज बनारस से चलता है, वह मानसिक रुप से बीमार था। वहीं कुछ लोग हत्या कर शव को लटकाने की भी चर्चा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस तरह से शव लटक रहा था, प्रथमदृष्टया वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुछ बता सकता हूं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।