फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of young man found in Chhoti Gandak river

Deoria News: छोटी गंडक नदी में मिला युवक का शव

Fri, 01 Dec 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Chhoti Gandak river
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा कांशीराम आवास में रहता था भुटेली
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन साथियों के साथ गया था नदी में स्नान करने, तभी से लापता था



देवरिया। कोटवा गांव के पास छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त करा कर आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थानाक्षेत्र के कोटवा गांव के पास छोटी गंडक नदी में शुक्रवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव उतराते हुए देखकर शोर मचाया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस बात की जानकारी हेतिमपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। कुछ घंटे बाद पुलिस ने मृतक युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा स्थित कांशीराम शहरी आवास में रहने वाले भुटेली बांफफोड़ (20) पुत्र सीताराम बांसफोड़ के रूप में की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भुटेली अपने साथियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के दिन (27 नवंबर) को हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह लापता हो गया। साथियों ने घर जाकर परिजनों से उसके लापता होने की बात बताई। घर वालों ने काफी खोजबीन के बाद सदर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को हेतिमपुर से आगे कोटवा गांव के पास नदी में पांचवें दिन उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई। घर वालों के साथ पत्नी खुशबू का रो - रोकर बुरा हाल है।एसओ गिरीश चंद्र राय ने बताया कि कोटवा गांव के पास छोटी गंडक नदी में मिले युवक के शव की शिनाख्त भुटेली बांसफोड़ निवासी कांशीराम कालोनी के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed