{"_id":"65b497ddb612e712fc083146","slug":"dead-body-of-the-young-man-who-was-called-from-home-found-in-the-wheat-field-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से बुलाकर ले गए युवक का गेंहू के खेत में मिला शव, मिले संघर्ष के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से बुलाकर ले गए युवक का गेंहू के खेत में मिला शव, मिले संघर्ष के निशान
Sat, 27 Jan 2024 11:46 AM IST
रोहित शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर
Published by: रोहित शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:46 AM IST
सार
मृतक के चाचा अनिल सिंह पुत्र बासदेव सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर की शाम को घर से गांव के कुछ युवक भतीजे को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो रात से ही परिजन खोजने लगे।
विज्ञापन
गेंहू के खेत में शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलेमपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देवपार व मधवापुर गांव के बीच रमेश जायसवाल के गेहूं के खेत में एक युवक का शव कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। जांच के दौरान उसकी शिनाख्त बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के रहने वाले नितेश कुमार सिंह (30) वर्ष पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर गेहूं की फसल आधा कठा तक बर्बाद हुआ है। इससे लगता है कि मृतक हत्यारों से काफी देर तक अपने बचाव में संघर्ष किया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना स्थल पहुंच शव की शिनाख्त की। मृतक के चाचा अनिल सिंह पुत्र बासदेव सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर की शाम को घर से गांव के कुछ युवक भतीजे को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक
विज्ञापन
घर नहीं पहुंचे तो रात से ही परिजन खोजने लगे। सुबह करीब दस बजे इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक का मोबाइल एक अन्य युवक के पास से पुलिस बरामद कर उसके आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक नगर के एक बीयर बार में मृतक के साथ कई लोग मौजूद रहे। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव बरामद की गई है। इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन