फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of an unknown youth found in a bush on the bank of a dam

Deoria News: बंधे के किनारे झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 07 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an unknown youth found in a bush on the bank of a dam
बरहज। सरयू नदी पार मऊ जनपद सीमा पर बिन टोलिया गांव के पास बंधे के किनारे झाड़ी में सोमवार की दोपहर एक शव देख चरवाहों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। शव पर जानवर के पंजों के निशान थे। युवक मऊ जनपद का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पहचान के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

बंधे के किनारे कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच किसी ने झाड़ी में एक 25-30 वर्षीय युवक का शव देखा। यह खबर फैली और आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झाड़ी से बाहर निकलवाया। युवक सफेद रंग की लुंगी, काले रंग का शर्ट पहने हुए था। पुलिस के अनुसार युवक के पेट और हाथ पर ब्लेड के जख्म के पुराने निशान थे। जबकि आंख और हाथ पर जानवर के पंजे के ताजा घाव दिखाई दे रहा था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि युवक का शव मिला है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed