फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a young man found floating in the river

Deoria News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 12 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in the river
चेहरे, सीने और प्राइवेट पार्ट पर थे जख्म के निशान, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। गौरा-कटइलवा स्थित मुक्तिपथ के निकट मंगलवार को सरयू नदी में शव उतराता मिला। उसके हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। मृतक के चेहरे, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म के निशान थे। नदी में मिले शव को लेकर लोग हत्या कर ठिकाने लगाने की बात कर रहे हैं। इसे आशनाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पहचान कराई। इसकी पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी अर्जुन कुमार (42) पुत्र चोकट प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। चोकट प्रसाद के तीन पुत्र भीम, सोनू में अर्जुन सबसे बड़ा था। वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार शाम घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं सुराग नहीं मिला। थक हारकर परिजनों ने अर्जुन के गायब होने की सूचना सोमवार को पुलिस को दी। सुबह शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। कपरवार संगम तट के करीब नवीन बंधे पर चाबी लगी उसकी बाइक और नदी के किनारे दोनों पैर के चप्पल मिले हैं। अर्जुन की मौत पर पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं बच्चे अमन, शिवानी, अंजली घटना से हतप्रभ थे। पिता चोकट को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वह अर्जुन का किसी से दुश्मनी या लेन-देन से इंकार कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--------
इनसेट
पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था अर्जुन
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी अर्जुन कुमार पुत्र चोकट प्रसाद का शव सरयू नदी में उतराता मिला। परिजन हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम अर्जुन घर से गायब हो गया था। लोगों का यह भी कहना है कि शाम को उसने पत्नी संगीता देवी से विवाद भी किया था और चौराहे से चार बार बाइक से घर आया और गया था।
विज्ञापन

----------
कोट-
नदी में मिले शव को कब्जे में ले लिया गया है। हत्या समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed