{"_id":"64988ea7c9eea5b70b0f0364","slug":"dead-body-of-a-person-found-on-the-railway-line-not-identified-deoria-news-c-7-1-219265-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेल लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेल लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली रेलवे लाइन के पास रविवार को 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास गांव के प्रधानों सहित अन्य लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की। पर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।
देवरिया-भटनी रेलवे मार्ग पर बतरौली पांडेय गांव के पास रेलवे लाइन किनारे रविवार दिन में करीब 11 बजे एक व्यक्ति का शव देख नूनखार स्टेशन मास्टर एमडी गुप्ता ने खुखुंदू पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आस-पास के गांवों के प्रधानों सहित अन्य लोगों को बुुलाया। पहचान कराने के लिए काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मृतक काले और सफेद रंग की पट्टी वाली टी-शर्ट और सफेद रंग का हॉफ लोवर पहने हुए था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर लगे चोट को देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को रखवाया गया है। शिनाख्त के लिए कार्रवाई की जा रही है।