{"_id":"642dcc1cc8b55c74ba00a6ea","slug":"dead-body-found-of-tempo-driver-deoria-news-c-7-1-113938-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंपो चालक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंपो चालक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
Thu, 06 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
- एक दिन पूर्व घर से निकले थे टेपों बनवाने
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। घर से टेेंपो बनवाने के लिए निकले चालक का शव बुधवार की सुबह गेहूं के खेत में मिला। वह मंगलवार की शाम को घर से पकड़ी बाजार जाने के लिए बता कर निकला था। उसका शव पकड़ी बरामद देवबारी गांव के निकट खेत में पड़ा मिला। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरी मिश्र चकरवा निवासी महेंद्र यादव (48) टेेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह मंगलवार की शाम परिवार वालों से टेपों बनवाने की बातकर घर से निकले। देर रात उनके नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह पकड़ी बरामद देवबारी के निकट महिलाएं खेत में गेहूं काटने पहुंची तो शव देख कर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने शव की पहचानकर सूचना परिजनों और पुलिस को दी। चालक के गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकला था। आंख के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बेटा बोला- हुई है पिता की हत्या
टेेंपो चालक महेंद्र के बड़े बेटे चंद्रभान का कहना है कि पिता पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है। पिता की हत्या हुई है। हम पुलिस से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर दी जाएगी। उधर, गांव के लोगों ने बताया कि महेंद्र मिलनसार स्वाभाव के थे। जरूरत पड़ने पर बिना पैसे के भी टेपों लेकर उपस्थित रहते थे। थानाध्यक्ष मदनपुर मुकेेश मिश्रा ने बताया कि घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मौत का कारण स्पष्ट नही, विसरा प्रिजर्व
रुद्रपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरी मिश्र चकरवा निवासी महेंद्र यादव (48) का पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते पुलिस ने विसरा प्रिजर्व किया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम चोट का निशान नहीं मिला है। विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।
कोट
हत्या सहित हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ, बरहज