फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found of missed baby

लापता बच्ची का शव पानी टंकी के पास मिला

Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead body found of missed baby
लापता बच्ची का शव पानी टंकी के पास मिला
विज्ञापन

रुद्रपुर। 24 घंटे से लापता चार साल की बच्ची का शनिवार दोपहर गांव के पानी टंकी के समीप शव मिला। वह शुक्रवार की शाम से दरवाजे से लापता थी।
लुअठही गांव के नरसिंह निषाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। नरसिंह की पत्नी पूनम ने शनिवार की दोपहर पुलिस को उसके बेटी का शव मिलने की सूचना दी। मां के अनुसार, शिवानी (04) शुक्रवार की शाम दरवाजे पर खेल रही थी। रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग के किनारे उनकी मकान है। अंधेरा होने पर घर वाले शिवानी को ढूंढने लगे। काफी प्रयास के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में परिवार वालों से पूछताछ की। दोपहर में कुछ लोगों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर पर स्थित पानी टंकी के समीप उसका शव देखा। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव के निकट से बिजली के टूटे तार मिले। उसके हाथ और गले पर काले धब्बे के निशान पड़े थे। परिजन घटना कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed