{"_id":"603fd9c38ebc3edbef0a84b4","slug":"dead-body-found-of-drowned-youth-deoria-news-gkp3869856102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदावर पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदावर पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदावर पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का शव मिला
सलेमपुर। नदावर पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को तीसरे दिन बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बरहज थाना क्षेत्र के बरहज पुराना निवासी फागू प्रसाद का बेटा करन (18) कोतवाली थाना क्षेत्र के विराजमार अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह गांव के युवकों के साथ संत रविदास की मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहां दर्जनों युवक नदी में घुसकर मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही साथ आए युवकों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि गंडक नदी में डूबे युवक का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।