फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found of CSC owner, road jam

तीन दिन से लापता सीएससी संचालक का मिला शव, हत्या का आरोप, पुलिस के रवैए से नाराज ग्रामीणों ने बरहज-देवरिया मार्ग किया जाम

Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dead body found of CSC owner, road jam
तीन दिन से लापता सीएससी संचालक का मिला शव, हत्या का आरोप, पुलिस के रवैए से नाराज ग्रामीणों ने बरहज-देवरिया मार्ग किया जाम
विज्ञापन

भलुअनी/गड़ेर। स्थानीय गांव स्थित जलपा देवी मंदिर के निकट धान के खेत में भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा निवासी और जनसेवा केंद्र संचालक धर्मदेव यादव (30) का शव मिला। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बरहज-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार सुबह गड़ेर स्थित जलपा देवी मंदिर के निकट धान के खेत में सीएससी संचालक धर्मदेव का शव मिला। उसके गले के पास जख्म के निशान थे। आक्रोशित भीड़ बरहज-देवरिया मार्ग पर शव को रखकर धरने पर बैठ गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद पहुंच गए। अधिकारियों ने छह थानों की पुलिस और क्यूआरटी बुला ली। धरने में बैठी पत्नी रिंकू यादव का आरोप था कि 12 अक्टूबर को थाने पर पति के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंची थी। पुलिस ने उसे भगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक जाम के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खाली कराया और शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में सीओ देवआनंद ने बताया कि पत्नी रिंकू देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि हत्या आरोपी की ओर से पूर्व में मृतक के खिलाफ तहरीर देकर खाते से तीन लाख 30 हजार रुपये आहरित करने का आरोप लगाया गया था। प्रकरण में पत्नी को थाने बुलाया गया था। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

छोटे पुत्र अर्पण के बर्थ-डे पार्टी की रात से लापता था धर्मदेव
गड़ेर। तरकुलहा निवासी धर्मदेव यादव 11 अक्तूबर को छोटे बेटे अर्पण की बर्थ-डे पार्टी की रात से कहीं लापता हो गया था। धर्मदेव की मौत से पत्नी रिंकू देवी बदहवास हैं। लोगों का कहना है कि भलुअनी के गांधी चौक पर करीब छह साल से धर्मदेव जनसेवा केंद्र चलाता था। हत्या का कारण पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। धर्मदेव की शादी करीब छह वर्ष पूर्व बरडीहा दल के अहिरौली टोला निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री रिंकू से हुई थी। उसकी दो संतान अर्पित (02) और अर्पण (01) है। धर्मदेव की हत्या से गांव में सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed