फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found in mahadeva tal

महादेवा ताल में रस्सी से बंधा मिला किशोरी का शव

Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
dead body found in mahadeva tal
महादेवा ताल में रस्सी से बंधा मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

गड़ेर। भलुअनी थाना क्षे के स्थानीय गांव स्थित महादेवा ताल में रस्सी से बंधा किशोरी का शव मिला। जानकारी होने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद किसी तरह शव का शिनाख्त हो सका। किशोरी की पहचान हाटा गांव निवासी रविप्रताप सिंह की पुत्री कोमल (16) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। जबकि परिजन उसके आत्महत्या कर लेने की बात कह रहे हैं।
शनिवार को गड़ेर गांव स्थित महादेवा ताल में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे ने पानी में गड़ा एक डंडा देखा। हटाने पर नरकुल की रस्सी और दुपट्टे से बंधा शव दिखा। ताल में किशोरी का शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। लोग हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ देव आनंद ने स्थलीय जायजा लिया। शव की पहचान हाटा गाव के रविप्रताप की बड़ी पुत्री कोमल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष भलुअनी दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चचेरी बहन की शादी में परिवार के साथ गांव आई थी कोमल
गड़ेर। महादेवा ताल में हाटा निवासी रविप्रताप सिंह की पुत्री कोमल का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि वह चार माह पूर्व चचेरी बहन की शादी में परिवार के साथ मुंबई से गांव आई थी। भलुअनी थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी रविप्रताप सिंह मुंबई में मजदूरी करते हैं। उनका परिवार भी साथ में रहता है। बताया जा रहा है कि चार माह पूर्व मांगलिक कार्यक्रम में वह पत्नी ज्योति, पुत्री कोमल और अन्य बच्चों के साथ गांव आया था। कोरोना के चलते वह परिवार को गांव पर छोड़कर मुंबई चला गया। कोमल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजन उसके मृत शरीर को जल में प्रवाहित करना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed