{"_id":"5fca2c648ebc3ecfba097aaa","slug":"dead-body-found-in-gorra-river-deoria-news-gkp3755489148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोर्रा नदी में मिला गोरखपुर जिले के युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोर्रा नदी में मिला गोरखपुर जिले के युवक का शव मिला
विज्ञापन
गोर्रा नदी में मिले युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोर्रा नदी में मिला गोरखपुर जिले के युवक का शव मिला
एकौना। करौता गांव के समीप शुक्रवार को गोर्रा नदी में युवक का शव मिला। 30 नवंबर को बेटे से तकरार के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी थी। पांच दिन से उसकी तलाश जारी थी। मृतक गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के बहरामपुर गांव का निवासी था। वह अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
गोरखपुर के बहरामपुर खोराबार का अनिरुद्ध निषाद (40) अपने बेटे सुजीत निषाद के साथ 29 नवंबर को बैदा गांव के गिरजेश निषाद के यहां बरात में शामिल होने गया था। 30 नवंबर की सुबह पिता और पुत्र एक साथ रिश्तेदार के यहां से अपने घर के लिए निकले। बताया जा रहा है कि रास्ते में पचलड़ी चौराहे पर अनिरुद्ध निषाद ने एक चाय पकौड़ी की दुकान में बैठ कर शराब पी, जिसका बेटे ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज बेटा अकेले ही ऑटो से जाने लगा, जिसको देख पिता आग बबूला होकर पुल से गोर्रा नदी में कूद गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश करने लगी। सुबह करौता गांव के समीप युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।