फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body

महिला मित्र के फोन से आया बुलावा, सुबह मिला शव

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
dead body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महिला दोस्त के फोन से बुलावे पर उसके घर पहुंचे युवक का शुक्रवार सुबह नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर एक के बसहवां टोला में शव मिला। गले पर निशान मिले हैं। इस कारण लोग गला कसकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बरियापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के चौहान टोला निवासी मनजीत चौहान (28) पुत्र रामप्रीत चौहान बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे घर से ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए गया था। शाम को छह बजे परिजनों को फोन कर बताया कि किसी जगह भोजन करने के बाद रात को देर से घर लौटूंगा। युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। फोेन करने पर उसका मोबाइल स्वीच आफ बता रहा था। शुक्रवार की सुबह पास के बसहवां टोला पर एक व्यक्ति के दरवाजे के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक का मोबाइल फोन गायब मिला। उसके शव को घास से छिपाने का प्रयास किया गया था और गला कसने के निशान थे। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज कर एक युवती सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का संदेह है।
विज्ञापन

महिला मित्र के मोबाइल से फोन कर बुलाया और कर दी हत्या
सूत्रों की मानें तो मनजीत को उसकी महिला मित्र के मोबाइल से फोन कर बुलवाया गया। इसके उसकी हत्या कर दी गई। ऐसा सुराग मोबाइल की कॉल डिटेल में मिला है। पुलिस को युवक की हत्या में युवती के परिजनों सहित कुछ अन्य लोगों पर भी संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed