फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body

झाड़ी में मिला शव

Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
dead body
नहीं हुई शिनाख्त, महुआडीह थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हेतिमपुर नेशनल हाईवे के किनारे शनिवार को अधेड़ का शव मिला। लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। मगर, सफलता नहीं मिली।
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर पश्चिमी पुल के पास उत्तरी लेन पर शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने झाड़ी में एक 55 वर्षीय शख्स का शव देखा। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त कराने की बहुत कोशिश की। मगर पहचान नहीं हो सकी। मृत शख्स सफेद रंग का पजामा और हरे रंग का छींटदार शर्ट पहने हुए था। उधर स्थानीय लोगों के अनुसार, वह एक दो दिन पहले हेतिमपुर में देखा गया था। एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसके बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

पंद्रह दिन के अंदर मिला दूसरा शव
शव मिलने की जगह से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही 15 दिन पूर्व ही कसया के एक चिकन व्यवसाई की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया था। अब वहीं कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में एक बार फिर सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed