{"_id":"612fc1e98ebc3eb6242a5821","slug":"dead-body-deoria-news-gkp4076008178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरना नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरना नाले में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मृत शख्स गौरीबाजार के छेरिहा गांव का रहने वाला था,
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव के पास कुरना नाला में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त गौरीबाजार थानाक्षेत्र के छेरिहा गांव निवासी के रूप में हुई। उसकी हत्या करके शव झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका परिजनों ने जताई है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के गोठा रसूलपुर और हरैया बसन्तपुर गांव के बीच एक कुरना नाला है। वहां पुल के पास झाड़ी में बुधवार की दोपहर लोगों ने एक युवक का शव देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई। शव की पहचान गौरीबाजार थानाक्षेत्र के छेरिहा गांव निवासी हरिकेश उपाध्याय (35) पुत्र जय मंगल उपाध्याय के रूप में हुई। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट है। सिर पर मेडिकल बैंडेज जैसे बंधा हुआ था। हरिकेश दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई का नाम मुन्ना उपाध्याय हैं। मौके पर पहुंचे घर वालों का आरोप है कि हरिकेश की कहीं हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। घर वालों ने बताया कि कहीं पूजा - पाठ कराने के लिए वह कल शाम को घर से निकले थे। उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजनों से पहचान कराकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश कुमार सोनकर और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महुआडीह एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि कुरना नाला में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।