{"_id":"617edd5a368087638c062226","slug":"dead-boday-deoria-news-gkp4149683133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में मिला छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सतरांव गांव स्थित काली चौरा के निकट कक्षा एक के छात्र आर्यन गोंड़ का शव रविवार को खेत में पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम करीब चार बजे सतरांव गांव निवासी आर्यन गोंड़(07) का शव गांव के काली चौरा के निकट खेत के गड्ढे में लगे पानी में उतराता दिखा। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। आर्यन के मौत की खबर मिलते ही मां रीना देवी दहाड़ें मारने लगीं। वह रह-रह कर मूर्छित हो जा रही थीं। बड़े भाई अनिकेत और बहनें दिव्या, शोभा का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि आर्यन शुक्रवार की दोपहर गांव के उत्तर सड़क के किनारे गड्ढे की तरफ गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे डांट कर घर जाने के लिए कहा था। जबकि वह काली चौरा पर भी देखा गया था। आर्यन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का पुत्र था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।